जसनाथी 36 नियम

#जसनाथी_जीवनपध्दति

[ न विशेष पुजा न कोई पाखण्ड बस 36नियम अपनाओ जसनाथी बन जाओ अपना जीवन सुधारो ]

जसनाथी संप्रदाय के प्रर्वतक योगाचार्य श्री जसनाथ जी महाराज हुए है जसनाथ जी महाराज का जन्म उस समय हुआ जिस समय इस देश पर विधर्मी लोग अत्याचार कर रहे थे हिन्दु धर्म में पाखण्ड का बोलबाला था मानव को सामाजिक बुराईयों ने जकड़ रखा था इसी अधर्म का नाश करने भगवान श्री जसनाथ जी महाराज का अवतरण हुआ, जसनाथ जी महाराज उस समय के महान संत जांभोजी के समकालीन थे इन्होने 12साल गहन तपस्या  करने के बाद 24साल की अल्पायु में जीवित समाधी ले ली जसनाथ जी महाराज ने एकेश्वरवाद पर बल दिया निर्गुण भक्ति पर बल दिया, महाराज ने अपनी साधना काल के दौरान दो ग्रंथ -सिम्भुथड़ा और कोड़ा का संकलन किया तथा समाज निर्माण के लिए जीवन सुत्र 36नियम दिये जो सार्थक जीवन और आदर्श समाज के लिए आधारस्तम्भ है -

1.जो कोई जात हुए जसनाथी
2. उत्तम करणी राखो आछी
3. राह चलो, धर्म अपना रखो
4. भूख मरो पण जीव ना भखो
5. शील स्नान सांवरी सूरत
6. जोत पाठ परमेश्वर मूरत
7. होम जाप अग्नीश्वर पूजा
8. अन्य देव मत मानो दूजा
9. ऐंठे मुख पर फूंक ना दीजो
10. निकम्मी बात काल मत कीजो
11. मुख से राम नाम गुण लीजो
12. शिव शंकर को ध्यान धरीजो
13. कन्या दाम कदै नहीं लीजो
14. ब्याज बसेवो दूर करीजो
15. गुरु की आज्ञा विश्वंत बांटो
16. काया लगे नहीं अग्नि कांटो
17. हुक्को, तमाखू पीजे नाहीं
18. लसन अर भांग दूर हटाई
19. साटियो सौदा वर्जित ताई
20. बैल बढ़ावन पावे नाहीं
21. मृगां बन में रखत कराई
22. घेटा बकरा थाट सवाई
23. दया धर्म सदा ही मन भाई
24. घर आयां सत्कार सदा ही
25. भूरी जटा सिर पर रखीजे
26. गुरु मंत्र हृदय में धरीजे
27. देही भोम समाधि लीजे
28. दूध नीर नित्य छान रखीजे
29. निंद्या, कूड़, कपट नहीं कीजे
30. चोरी जारी पर हर ना दीजे
31. राजश्वला नारी दूर करीजे
32. हाथ उसी का जल नहीं लीजे
33. काला पानी पीजे नाहीं
34. नाम उसी का लीजे नाहीं
35. दस दिन सूतक पालो भाई
36. कुल की काट करीजे नाहीं

ये नियम जनसाधारण की भाषा में संग्रहित है कि जसनाथी होना यानि सुबह धुप के समय चल्लु(दुध शक्कर) जय लेकर गले में काला धागा धारण करते हैं यहीं जसनाथी होने का आधार है !!

देव गोदारा ,सोहन सिद्ध

🕉👏👏👏🙏🏽🙏🏽🙏🏽🙏🏽

2 टिप्पणियाँ

  1. जसनाथ जी महाराज का ध्यान करते हुए उच्चारित कोई शब्द या श्लोक या आरती हो तो भेजना गुरुदेव।।। जय काल्लल दे मां, सिद्ध श्री गुरुदेव जसनाथ जी महाराज की जय।।

    जवाब देंहटाएं
  2. जय श्री जसनाथजी महराज जय हो

    जवाब देंहटाएं
और नया पुराने